{"_id":"865577fe3c511b57b8574e5583cb3a4d","slug":"little-rain-drip-down-the-school-roof-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी सी बारिश में टपकती है स्कूल की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ी सी बारिश में टपकती है स्कूल की छत
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने गल्ला गांव में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने उन्हें थोड़ी सी बारिश में प्राथमिक विद्यालय की छत टपकने से छात्र-छात्राओं को होने वाली दिक्कत की जानकारी दी। साथ ही कालाकोट में पीने के पानी की समस्या बताई। ग्रामीणों का कहना था कि यहां का हैंडपंप भी खराब है। विधायक ने कहा कि शीघ्र ही हैंडपंप ठीक करने के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भवन की मरम्मत के लिए पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक ने युवक मंगल दल और महिला मंगल दल तड़ाग, कालाकोट, ईजड़ा, बैड़ाओड़, नौमाना, ढटीगांव, पाडासोंसेरा को क्रिकेट किट, महिला मंगल दलों को हारमोनियम, चिमटा, ढोलक आदि का वितरण किया। ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा ने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने का आश्वासन दिया। संचालन मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी ने किया। वहां पर ललित कुंवर, प्रकाश राय, प्रशांत गहतोड़ी, दीपक कालाकोटी, लोकमान सिंह, संजय मुरारी, सुमित मौनी, सुनीता, शांति, कविता, ममता, भैरव दत्त जोशी, भीम सिंह, संजय जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन