फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Liquor store to be removed from Bajrangbali ward

बजरंगबली वार्ड से हटेगी शराब की दुकान

Wed, 05 Apr 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Wed, 05 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Liquor store to be removed from Bajrangbali ward
बजरंगबली वार्ड से हटेगी शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला
शराब की दुकान का विरोध कर रहे बजरंगबली वार्ड के लोगों का संघर्ष रंग लाया। जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल द्वारा शिवालय मार्ग पर खोली गई अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। लोगों के विरोध को देखते हुए डीएम ने शराब की दुकान को तुरंत बजरंगबली वार्ड से हटाने के तहसीलदार नीलू चावला को आदेश दिए।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से अंग्रेजी शराब की दुकान हटने के बाद इसे बजरंगबली वार्ड में खोली गई। इस मोहल्ले के लोगों ने कचहरी परिसर में विरोध करते हुए तहसीलदार के जरिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसके अलावा छात्रसंघ भी इस जगह से शराब की दुकान हटाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम डॉ.अहमद इकबाल के लोहाघाट पहुंचने की जानकारी मिलते ही बजरंगबली वार्ड के अलावा नगर क्षेत्र के अन्य वार्ड के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से अंग्रेजी शराब की दुकान हटने के बाद बजरंगबली वार्ड में एक व्यक्ति के भवन में खोल दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि शराब की दुकान के सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय केंद्रीय विद्यालय, जिला शाखा पुस्तकालय, संगीत विद्यालय के अलावा शैक्षिक संस्थानों और शिवालय मंदिर का मुख्य मार्ग है। लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के मानकों का हवाला देते हुए जल्द से बजरंगबली वार्ड से शराब की दुकान हटाने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।


इस मौके पर त्रिभुवन बोहरा, हेम राय, राजा खोलिया, सूरज साह, कैलाश राय, दीपक बोहरा, राकेश बोहरा, दिनेश पुनेठा, राजकिशोर साह, अमित जुकरिया, आशीष राय, प्रवीण, दीपक बोहरा, नीमा बिष्ट, आशा बोहरा, कमला साह, नीमा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed