फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lions Deepawali fair begins colorful

लायंस दीपावली मेले का रंगारंग आगाज

Sun, 15 Oct 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 15 Oct 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Lions Deepawali fair begins colorful
लायंस दीपावली मेले डांस पेश करती प्रतिभागी बालिका। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर के गांधी मैदान में शनिवार शाम से दो दिनी लायंस दीपावली मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दीप जलाकर मेले का उद्घाटन किया। विधायक ने समाज के असहाय एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए अन्य संस्था और संगठनों से भी आगे आने का आह्वान की।

गांधी मैदान शनिवार शाम से देर रात तक मेले की चकाचौंध से लबरेज रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का आनंद उठाया। क्लब अध्यक्ष नरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने भी विचार रखे। मेले में एकल डांस, ग्रुप डांस, टेलेंट शो, प्ले प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों ने खूबसूरत प्रस्तुति देकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। वहीं लोगों ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति एवं झूलों का आनंद उठाने साथ ही मेले में लगे स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका लिया। संचालन विनय अग्रवाल और अंकित अग्रवाल ने किया। इस मौके पर एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ आरएस रौतेला, रोहताश अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, महामंत्री वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, नवयुवक रामलीला कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल आदि मौजूद थे। क्लब के दीपक छतवाल, संजय अग्रवाल, दीपक जैन, मनोज गुप्ता, आलोक अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, दीपक शारदा, संजय अग्रवाल आदि मेले की व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
विज्ञापन


डांस में राजश्री-यशस्वी, फैंसी में आदित्य-कृष्ण अव्वल
लायंस दीपावली मेले में हुई डांस प्रतियोगिता में राजश्री चंद और यशस्वी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कमल प्रसाद द्वितीय एवं बबीता महर तृतीय स्थान पर रहीं। फैंसी ड्रेस में आदित्य अग्रवाल और कृष्णा अग्रवाल प्रथम स्थान पर रहे। दिव्यांशी रावत दूसरे, नैतिक जोशी तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में भगवत सरन, कृष्ण अवतार, अनुराग अग्रवाल, शम्मी कोहली, रेणु छतवाल, सुधा शारदा शामिल थे। विजेता प्रतिभागियों को क्लब द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed