फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Line broken during cable laying, drinking water supply disrupted in stage area

Champawat News: केबल बिछाने के दौरान लाइन टूटी, मंच क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित

Sun, 10 Dec 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 10 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Line broken during cable laying, drinking water supply disrupted in stage area
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के मंच सहित कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। एक निजी कंपनी की ओर से बिछाई जा रही केबल के दौरान पेयजल लाइन टूटने की वजह से आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। इससे मंच उप तहसील और आईआईटी परिसर में भी पेयजल आपूर्ति भी गहराई है।
विज्ञापन

तल्लादेश क्षेत्र में इन दिनों एक निजी कंपनी केबल बिछा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि केबल बिछाने के दौरान मंच क्षेत्र में कई जगह पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ा है। इसके चलते ग्रामीण दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। साथ ही मंच उप तहसील और आईटीआई परिसर में भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नागरिकों ने जल्द ही सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता हेमंत फुलारा का कहना है कि निजी कंपनी की ओर से केबल बिछाने के दौरान पेयजल लाइन टूटी है। कुछ जगह इसे ठीक करा आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। जबकि उप तहसील क्षेत्र में दो दिन में आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। केबल बिछाने वाले ठेकेदार को सावधानी से काम करने की नसीहत भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed