{"_id":"64ad8b100c4d3aa0b2086466","slug":"lightning-fell-on-the-roof-in-manihargoth-the-woman-fainted-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-135-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मनिहारगोठ में छत पर गिरी बिजली, महिला बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मनिहारगोठ में छत पर गिरी बिजली, महिला बेहोश
Tue, 11 Jul 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से मकान की छत में आई दरार। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मंगलवार की दोपहर बारिश के बीच मनिहागोठ में एक मकान की रसोई की छत पर बिजली गिर गई। बिजली से जहां छत में दरार आ गई वहीं क्षतिग्रस्त हुए मकान के साथ ही आसपास के तीन अन्य घरों के भी बिजली के उपकरण फुंक गए। बिजली गिरने की आवाज से रसोई में खाना बना रही महिला बेहोश हो गई। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत ठीक बताई गई है।
मनिहारगोठ निवासी नासिर हुसैन की पत्नी नरगिस रसोई में खाना बना रहा थी। तभी अचानक रसोई की छत पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने की आवाज से नरगिस बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे फौरन उप जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद नरगिस की हालत ठीक है। बिजली गिरने से नासिर के रसोई की छत में दरार आई है। वहीं घर के सभी बिजली उपकरण भी फुंक गए।
इसके अलावा पड़ोसी अहमद हुसैन, इजार हुसैन और कादिर हुसैन ने बताया कि बिजली से उनके घर के भी बिजली उपकरण फूंक गए हैं। इधर एसडीएम का कहना है कि फिलहाल घटना की जानकारी नहीं है। राजस्व विभाग की टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा रहा है।