{"_id":"56e707874f1c1b7c128b456b","slug":"lightning-burned-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी में बिजली गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी में बिजली गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। रविवार की रात बिजली गिरने से पाटी में 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे आधे बाजार की बिजली गुल हो गई। अन्य स्थानों की लाईनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सोमवार को दोपहर बाद पाटी फीडर में भी खराबी आ गई। जिसके कारण गरसाड़ी, ज्योस्यूड़ा, मानर, कमलेख, तपनीपाल, बिंगराकोट, भुम्वाड़ी, कनारी आदि 24 गांव प्रभावित हो गए हैं। ऊर्जा निगम के जेई बीबी गहतोड़ी के अनुसार लाइनों को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है। दिन में वर्षा, ओलावृष्टि से कार्य बाधित रहा। उन्होंने बताया कि पाटी का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। जिसके स्थान पर नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने में कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन