{"_id":"e45841370d656817d09769bf6669454b","slug":"lift-drinking-water-plan-approved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगांव रेगडू के लिए लिफ्ट पेयजल योजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगांव रेगडू के लिए लिफ्ट पेयजल योजना मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Tue, 12 Jan 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव रेगडू के लोगों के लिए अब लिफ्ट पेयजल योजना तैयार की जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मेहता की पहल पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए योजना के निर्माण की स्वीकृति दी है, जिसके तहत जल निगम ने 710 लाख रुपये लागत की छंदा पेयजल योजना का प्रारूप तैयार कर विभाग को भेजा है। इस योजना में छंदा, आगर, खकोड़ा, दयारतोली ग्राम पंचायतों को भी शामिल किया गया है। घटगाड से पानी लिफ्ट किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इधर, पुल्ला नलकूप योजना के लिए जल निगम को 30 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, जिसके तहत शीघ्र ही यहां सिविल वर्क शुरू किया जाएगा। जल निगम की इलेक्ट्रिकल मेकेनिकल टीम नलकूप का खुदान कर चुकी है। विभाग का कहना है कि यदि इस वर्ष और धनराशि अवमुक्त होगी तो गर्मियों में पुल्ला के लोगों को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के अनुसार पाटी, झुडेली एवं जौलाड़ी गांवों के पेयजल संकट को समाप्त करने के लिए कोरा नदी से लिफ्ट पेयजल योजना का आगणन तैयार कर लिया गया है। लगभग साढ़े तीन किमी ऊंचाई में पानी लिफ्ट कर तीनों गांवों के लिए दिया जाएगा, जिसके लिए 6.44 करोड़ रुपये की योजना प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन