{"_id":"686ea833f15659009d05b736","slug":"life-disrupted-due-to-heavy-rain-in-tanakpur-water-logging-at-many-places-champawat-news-c-229-1-shld1007-126298-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, जगह-जगह जल भराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, जगह-जगह जल भराव
Wed, 09 Jul 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के वार्ड संख्या तीन मुख्य मार्ग पर बरसात के बीच भरा पानी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में सुबह भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अधिक पानी बरसने से नालियाें का पानी भी सड़क पर बहने लगा। टैक्सी स्टैंड पर नाले के पास वार्ड संख्या छह के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। बस स्टेशन से राजाराम चौराहे के बीच भी दुकानों में पानी घुस आया। प्रभावित लोगों ने नालियों के निर्माण की मांग उठाई।
बुधवार सुबह तेज बाारिश से दो घंटे तक जनजीवन प्रभावित रहा। पानी का वेग पालिका की नालियां भी नहीं झेल पाईं। जगह-जगह सड़कों और घरों में पर पानी भर गया। नगर के वार्ड संख्या तीन में रोडवेज बस स्टेशन से राजाराम चौराहे के बीच मार्ग के दोनों ओर पानी भर गया। कई दुकानों में भी पानी भर गया। इसमें फड़ खोखा ठेला सब्जी एसोसिएशन अध्यक्ष शहंशाह के जूते की दुकान में भी पानी भर गया।उससे सटी कई दुकानों में भी पानी घुस आया। व्यापारी दुकान से पानी निकालने में जुटे रहे। हाईवे पर भी पानी भर जाने से दो घंटे तक जनजीवन प्रभावित रहा।
वार्ड छह टैक्सी स्टैंड के समीप मार्ग पर भी पानी सड़क पर आ गया। इससे दीपक राय की फोटो स्टूडियो, श्रद्धा स्वीट्स समेत आसपास की दुकानों में पानी भर गया। सड़क भी पानी से लबालब भर गई। व्यापारियों ने पालिका से नाला निर्माण की मांग की है। ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि अधिक बारिश होने से कुछ जगह जल भराव की समस्या आई। बारिश थमने के बाद स्थिति ठीक हो गई।
विज्ञापन
इनसेट-
ग्रामीण क्षेत्र में भी जगह-जगह जल भराव से लोग त्रस्त रहे
टनकपुर। क्षेत्र में भारी बरसात के बीच ग्रामीण क्षेत्र में भी जल भराव मुसीबत बना। आपदा कंट्रोल रुम में दोपहर तक सूचना आते ही राजस्व उप निरीक्षण अलर्ट मोड़ पर आते रहे। कंट्रोल रुम के अनुसार सुबह 11.20 बजे मनिहारगोठ में ग्रामीण जावेद हुसैन ने घर में पानी घुस आने की सूचना दी, इस पर राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेजा गया। दोपहर 12.30 बजे छीनीगोठ निवासी राजेंद्र जोशी ने सूचना दी कि गांव की मुख्य सड़क पर बरसात में साल का विशाल पेड़ गिर गया। जबकि ज्ञनखेड़ा निवासी सुरेश तिवारी ने सूचना में कहा कि मकान के चारों ओर पानी भर गया है। पटवारी सुनील सिंह को मौके पर भेजा गया। जबकि तीन ओर से नेपाल से घिरे थपलियालखेड़ा गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में भी नाले का पानी भर गया। इसकी सूचना दर्ज कराई गई। स्कूल के प्रधानाध्यापक गोविंद महर ने बताया कि बरसात थमने के बाद पानी उतर गया है।