फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Let us do yoga campaign started

Champawat News: आओ हम योग करे अभियान की हुई शुरुआत

Tue, 21 May 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 21 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Let us do yoga campaign started
चंपावत के अमोड़ी में योग करते स्कूली बच्चे और अन्य। संवाद
चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के योग शिविर का शुभारंभ हो गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाने के साथ ही स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को आओ हम योग करे अभियान के तहत अमोड़ी में योग शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान लालमणी भट्ट और सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोहरा ने किया। चंपावत परिसर के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि 21 मई से 21 जून तक योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अनेक प्रकार के योगासन कराए गए। योग प्रशिक्षक रोहित बोहरा, मनीष जोशी ने योग कराया। यहां प्रदीप जोशी, हेम चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

...............
हिमवीर बच्चों को सिखाए जा रहे योगा और आत्मरक्षा के गुर

लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में तीन दिवसीय समर कैंप शुरू हो गया है। इसमें हिमवीर परिवारों के बच्चों को योगा, आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। वाहिनी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत और चीफ पैट्रन हावा मनोरमा रावत के दिशा निर्देशन में वाहिनी परिसर में हिमवीर परिवारों के बच्चों के समर कैंप के पहले दिन बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। उन्हें योग के नियमित अभ्यास करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। तीन दिवसीय कैंप में हिमवीरों के बच्चों को डांस, संगीत, आत्मरक्षा (कराटे) और खेल आदि के बारे में जानकारी देकर अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान उप सेनानी राजेश मीणा, राजकुमार बोहरा, सहायक सेनानी गोविंद वल्लभ जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने प्राणायाम और सूर्य नमस्कार किया
टनकपुर(चंपावत)। योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा की ओर एक माह के आओ हम सब योग करें अभियान के तहत राजकीय इंटर कालेज सूखीढांग में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति प्रो. एसएस बिष्ट के संरक्षण में योग विभाग के अध्यक्ष डाॅ. नवीन भट्ट के निर्देशन में 21 मई से 21 जून तक एक माह के निशुल्क आओ हम सब योग करे अभियान शुरू किया गया। मंगलवार को राइंका सूखीढांग स्कूल में चंद्रपाल सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षक किरन जोशी ने छात्र-छात्राओं को पद्मासन सिद्धासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया। इस मौके पर केशव दत्त भट्ट ,कमलराजन, कविता राना, हीराबल्लभ भट्ट, राजनाथ, महेंद्रपाल, देवेंद्र कुमार, उमेश कुमार, पूजा चंद, रुबी अग्रवाल समेत करीब 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed