{"_id":"6a0f4eca45bb3cd187036c88","slug":"leopards-roar-is-increasing-panic-in-forti-champawat-news-c-229-1-shld1019-139448-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: फोर्ती में तेंदुए की गुर्राहट बढ़ा रही दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: फोर्ती में तेंदुए की गुर्राहट बढ़ा रही दहशत
Thu, 21 May 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 21 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के फोर्ती गांव में लगातार तेंदुए दिखने से लोग दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीण धीरज उपाध्याय ने बताया कि बुधवार की रात मोहन बगौली और कृष्णानंद उपाध्याय के घर के पीछे तेंदुआ गुर्राता रहा जिससे ग्रामीण डरे सहमे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए की डर से लोग खेतों, जंगल में जाने से डर रहे हैं। शाम होते ही लोग घरों में दुबक रहे हैं। ग्रामीण अखिल बगौली, महेश बगौली, निखिल बगौली, संदीप बगौली, रेखा बगौली, हेमा उपाध्याय और कमला बगौली ने वन विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र में विभाग की टीम निरंतर गस्त कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि सावधानी बरतें। शाम के बाद बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें और रात में अकेले घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन