फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard turned pet dogs into bites in Bamanpuri

Champawat News: बमनपुरी में तेंदुए ने पालतू कुत्तों को बनाया निवाला

Thu, 11 Jan 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 11 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Leopard turned pet dogs into bites in Bamanpuri
बनबसा (चंपावत)। बमनुपरी में तेंदुए की दशहत बनी हुई है। पिछले चार दिन में तेंदुआ करीब छह पालतू कुत्तों को निवाला चुका है। ग्रामीण हेमेंंद्र सिह रावत, अजय शुक्ला और राजेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुआ एक सप्ताह से गांव की सीमा पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सुबह और दिन में गांव में पहुंच रहा तेंदुआ लोगों पर भी हमला कर सकता है। बमनपुरी की प्रधान भावना नेगी और अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और गांव की सीमा पर सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल न जाने की दी सलाह
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग में उचौलीगोठ गांव में ग्रामीणों के साथ गोष्ठी की। शारदा रेंज के वन दरोंगा सुरेंद्र सिंह बोहरा, मुकेश तड़ागी और वॉचर राम सिंह ने ग्रामीणों को जंगल ना जाने की सलाह दी। बता दें कि बीते 26 दिसंबर को जंगल में चारा लेने गई उचौलीगोठ की गीता देवी पर बाघ ने झपट्टा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व गैड़ाखाली गांव के ग्रामीणों ने गांव से लगे जंगल में बाघ को विचरण करते हुए देखा था। चार दिन पूर्व पूर्णागिरि मार्ग से लगे राम मंदिर के पास भी वन कर्मियों ने सड़क पर बाघ को देखा था। गोष्ठी में ग्राम प्रधान पूजा महर, गणेश सिंह आनंद महर, हुकुम सिंह, पान सिंह,अनीता देवी, हेमा देवी पुष्पा देवी, परुली देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed