{"_id":"656e00a54cf570959102b788","slug":"leopard-terror-in-party-block-village-entered-cowshed-and-killed-10-goats-champawat-news-c-229-1-shld1009-3772-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पार्टी ब्लॉक के गांव में तेंदुए की दहशत, गोशाला में घुसकर 10 बकरियां मार डालीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पार्टी ब्लॉक के गांव में तेंदुए की दहशत, गोशाला में घुसकर 10 बकरियां मार डालीं
Mon, 04 Dec 2023 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी ब्लॉक के चौड़ाख्याली गांव में तेंदुए ने गोशाला में घुसकर 10 बकरियों को मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और पीड़ित को मुआवजा देने की मांग उठाई है।
रविवार को चौड़ाख्याली गांव में तेंदुए ने देर रात करीब दो बजे उमेद सिंह पुत्र खुशाल सिंह की गोशाला में घुसकर 10 बकरियों को मार डाला। पीड़ित ने बताया कि वह पशुपालन के माध्यम से ही अपनी आजीविका चलाते हैं और वर्तमान में उनके पास 26 बकरियां हैं। शेष बकरियां दूसरी गोशाला में होने से बच गईं। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में काफी डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोमवार को ग्राम प्रधान गुड्डी देवी की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि पीड़ित को एक लाख से का नुकसान हुआ है। इधर सुरेश सिंह, महेश पंगरिया, अशोक बिष्ट, खुशाल बोहरा, पूरन सिंह, चतुर सिंह आदि ने तेंदुए को पकड़ने और पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद