{"_id":"68110ec6cf59fe6c6b05a89c","slug":"leopard-roaming-in-the-village-captured-in-cctv-champawat-news-c-229-1-shld1019-123302-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीसीटीवी में कैद हुआ गांव में घूमता हुआ तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीसीटीवी में कैद हुआ गांव में घूमता हुआ तेंदुआ
Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के डोबाभागू गांव में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुआ कई पालतू और लावारिस घूमने वाले मवेशियों को मौत के घाट उतार चुका है। गांव में घूमते तेंदुए के सीसीटीवी में कैद होने से लोग काफी डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
ग्रामीण जगदीश चंद्र तिवारी ने बताया कि एक माह से तेंदुआ गांव के पास के जंगल में घूम रहा है। तेंदुए ने कई मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया है। बताया कि अब तेंदुआ गांव में भी आने लगा है। तेंदुए के गांव में घूमने की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। ग्राम प्रधान प्रशासक हेमा तिवारी ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश जोशी ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है। संवाद