फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard roaming in Lohaghat town at night, picture captured on CCTV

Champawat News: लोहाघाट नगर में रात में घूम रहा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

Fri, 23 Jan 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 23 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Leopard roaming in Lohaghat town at night, picture captured on CCTV
लोहाघाट में नगर पंचायत के रैन बसेरे के पास बेखौफ घूमता तेंदुआ। स्रोत: चौकीदार
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट में तेंदुए की दस्तक के बाद लोग सहमे हुए हैं। शाम के वक्त नगर पालिका के रैन बसेरे के पास तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पालिका के रैन बसेरे के पास शिवालय मार्ग में सीसीटीवी कैमरे में एक तेंदुआ बेखौफ घूमता कैद हो गया। इस घटना से स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। इस मार्ग से लोग क्षेत्र के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाने के साथ सुबह शाम की सैर, पानी भरने के लिए जाते हैं। इस स्थान पर बच्चों का पार्क होने से बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक आते हैं। लोगों का कहना है कि पास के जंगल में तेंदुआ हो सकता है, इससे लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले कुछ समय से ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुए ने मंगोली और च्यूरानी के धरगड़ा में दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। वन विभाग के रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि वह सावधानी बरतें, रात के समय अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed