फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard killed two goats in Chaumel Lunghar

Champawat News: चौमेल ल्यूनघर में तेंदुए ने दो बकरियां मारीं

Thu, 21 Sep 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 21 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Leopard killed two goats in Chaumel Lunghar
एनएच पर आठवें मील के पास लगाए गए पिंजरे के पास कैद हुई तेंदुए की तस्वीर। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चौमेल ल्यूनघर में तेंदुए की दहशत कम नहीं हो रही है। ताजा मामले में तेंदुए ने दो बकरियों को मौत के घाट उतार दिया है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर ने बताया कि बुधवार को लयूनघर के पास के जंगल में चर रही नारायण दत्त तिवारी की दो बकरियों को दिनदहाड़े तेंदुए ने मार डाला। उन्होंने बताया कि तेंदुआ करीब एक माह में 20 से अधिक बकरियां मार चुका है। तेंदुए के डर से ग्रामीण घास और लकड़ी के लिए जंगल जाने में डर रहे हैं। ग्रामीण झुंड बनाकर जंगल जा रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर रेंजर दीप जोशी ने बताया कि वन कर्मियों में मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है जिसके बाद मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी। इधर चामी चौमेल में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पखवाड़े से पिंजरा लगाया हुआ है लेकिन तेंदुआ पिंजरे के पास से निकल जा रहा है। काली कुमाऊं के रेंजर राजेश जोशी ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आठवें मील में पिंजरे के पास से गुजरा तेंदुआ

चंपावत। सूखीढांग क्षेत्र के गजार के जंगल में इस साल दो जुलाई को एक भोजनमाता को मारने वाला तेंदुआ अब तक पिंजरे में कैद नहीं हो सका है। तेंदुए के पिंजरे के पास से इस माह दो बार गुजरने की तस्वीर कैमरे में जरूर कैद हुई है।
तेंदुए के हमले में भोजनमाता चंद्रावती की मौत हो गई थी। वन विभाग ने तेंदुए को दबोचने के लिए गजार सहित तीन जगह पिंजरे और 12 कैमरा ट्रैप लगाए हैं। एनएच के पास आठवें मील पर लगाए गए पिंजरे के पास से तेंदुए के गुजरने की तस्वीर कैद हुई है। सड़क किनारे तेंदुए के कई बार नजर आने से लोगों में दहशत है। रेंजर गुलजार हुसैन का कहना है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। संवाद


फोटो 21 सीपीटी 13पी।
--
विद्यालयों के पास तेंदुआ दिखने से दहशत

गणाईगंगोली/पिथौरागढ़। गणाई गंगोली क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय ग्वाड़ी के आसपास तेंदुआ दिखने से लोग और स्कूली बच्चे दहशत में हैं। कई दिनों से रात को तेंदुआ क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। जूनियर हाईस्कूल ग्वाड़ी के शिक्षक हरीश कोठारी और हेमंत पथनी ने बताया कि कभी तो तेंदुआ विद्यालय परिसर में ही बैठा दिखाई दे जाता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त के साथ ही पिंजरा लगाने की मांग की है। पिथौरागढ़ नगर से सटे बजेटी वार्ड में रात के समय तेंदुआ लोगों को घरों के आसपास दिखाई दे रहा है। ग्रामीणा दीपक लोहिया ने कहा कि लोग शाम होते ही घर में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं नवीन सेठी ने बताया कि तेंदुआ आए दिन शाम को उनके घर के पास आ जाता है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed