{"_id":"5b0aeeea4f1c1ba86e8b4ede","slug":"legal-help-to-prevent-injustice-district-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्याय से बचाव को मददगार है कानूनी ज्ञान:जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्याय से बचाव को मददगार है कानूनी ज्ञान:जिला जज
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sun, 27 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिप्टी जीआईसी में विधिक साक्षरता शिविर में कानूनी जानकारी देतें जिला जज प्रेम सिंह खिमाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने अन्याय से बचाव के लिए कानूनी ज्ञान को महत्वपूर्ण बताया। रविवार को सिप्टी जीआईसी में हुए विधिक साक्षरता शिविर में उन्होंने कई अहम कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी साथ ही विभिन्न संगठनों से लोगों को जागरूक करने की अपील की। बाल यौन उत्पीड़न से बचाव के कानूनी उपायों की जानकारी के साथ इससे निपटने के लिए सामाजिक जागरूकता पर भी जोर दिया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद याकूब अंसारी ने भी कानूनी जानकारी दी। एडवोकेट राजेंद्र सिंह रैंसवाल और पीएलवी डॉ.प्रकाश चंद्र जोशी के संचालन में हुए विधिक साक्षरता शिविर में डीजीसी सुनील खर्कवाल ने कई महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया।
एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, कोतवाल सलाउद्दीन खान, पीएलवी नारायण राम टम्टा सहित काफी लोग मौजूद थे। शिविर में ग्रामीणों को कानूनी साहित्य का वितरण भी किया गया। एसीएमओ डॉ.रश्मि पंत के नेतृत्व में लगे स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ रोगों से बचाव के तरीके बताए गए। जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने नशामुक्ति स्टॉल लगाकर लोगों को नशाखोरी के खिलाफ जागरूक किया। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में कृषि उपकरण व खेती से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।