फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Left the job of IT company abroad and opened dairy industry at home

Champawat News: विदेश में आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ घर में खोला डेयरी उद्योग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Left the job of IT company abroad and opened dairy industry at home
टनकपुर (चंपावत)। मन में मजबूत इरादे हों तो सफलता भी कदम चूमती है। इस कहावत को आमबाग के आईटी इंजीनियर विनोद चंद ने चरितार्थ कर दिखाया है। विदेश में आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर विनोद घर में डेयरी उद्योग शुरू कर न सिर्फ आत्मनिर्भर बने हैं बल्कि गांव के 25 बेरोजगारों को भी रोजगार दिया है। आज उनकी डेयरी के दूध के साथ ही छाछ, दही और घी की बाजार में अच्छी मांग है।
विज्ञापन

बीटेक की पढ़ाई के बाद विनोद का दुबई की एक आईटी कंपनी में अच्छे पैकेज के वेतन पर चयन हुआ। दुबई के बाद कतर में आईटी कंपनी ज्वाइन की लेकिन नौकरी की बंदिशें विनोद को रास नहीं आई तो वे वर्ष 2018 में नौकरी छोड़कर घर लौट आए। कुछ दिन बेरोजगारी झेलने के बाद स्वरोजगार शुरू करने की ठानी। एनडीआरआई (नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट) पंजाब से प्रशिक्षण लेकर विनोद ने घर के छह लीटर दूध से व्यवसाय शुरू किया। धीरे-धीरे कारोबार बढ़ा तो घर में ही डेयरी उद्योग स्थापित कर विनोद आज हर दिन ढाई से तीन हजार लीटर दूध बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। दूध के अलावा उनकी डेयरी की छाछ, पनीर, दही और घी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके उत्पाद टनकपुर के अलावा, बनबसा, खटीमा आदि क्षेत्रों में भी बिक रहे हैं।
विज्ञापन

आर्गेनिक घी के बाद अब आइसक्रीम, कुल्फी लांच करने की तैयारी
टनकपुर (चंपावत)। विनोद ने अपनी डेयरी का पिछले साल आर्गेनिक घी लांच किया था। अब वे दूध से आइसक्रीम और कुल्फी भी बाजार में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

 दूध डेयरी में उत्पाद तैयार करती महिला कर्मचारी। संवाद

दूध डेयरी में उत्पाद तैयार करती महिला कर्मचारी। संवाद- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed