फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lee jo khabhiya ho moray ganapati natha

ली जो खबरिया हो मोरे गणपति नाथा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lee jo khabhiya ho moray ganapati natha
लोहाघाट के दूरस्थ मडलक में आयोजित बैठकी होली में झूमते होल्यार। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे मडलक में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राग एवं फागों में होल्यारों ने होली गीतों का गायन कर समां बांध दिया। पुष्कर सिंह पुजारी के आवास में आयोजित बैठकी होली क शुभारंभ होल्यार पूर्णानंद लोहनी ने ली जो खबरिया हो मोरे गणपति नाथा गणेश वंदना के साथ किया।
विज्ञापन

वासुदेव उपाध्याय ने जय रघुनंदन जय सिया राम, दीवान सिंह ने की जै कौन उपाय भवन नहीं आये मुरारी, ईश्वरी दत्त पचौली ने नथुली में उलझेंगे बाल सिपहिया बढ़ाता काहे, अमर सिंह पुजारी ने उमर सारी झगड़े में खोई, जब लग तेल दिया में बाती, दीवान तिवारी ने तू बांवरी बन आई, तुझे होली किसने खिलाई होली गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। हारमोनियन में पूर्णानंद, वासुदेव, पूरन चंद्र, तबले में रघुवर सिंह, अमर सिंह, कुंवर सिंह ने संगत दी। इस मौके पर गोविंद शर्मा, पूरन चंद्र, लक्ष्मीदत्त पांडेय, दीपक जोशी, डीके उपाध्याय, जोध सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed