फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leave the bottle of Nanu Boujeu's Liquor Rum...

छोड़ दे नानु बौज्यू बोतल की दारू रम...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Leave the bottle of Nanu Boujeu's Liquor Rum...
पाटन पाटनी के झूमाधुरी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पाटन-पाटनी, रायकोट महर और रायकोट कुंवर के आपसी सहयोग से चल रहे झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची है। कलाकारों ने काली गंगा का पाला छाला, जय जय जय माता तेरी जयजयकार, रूपसा रमोती घुंघरू न बाजा छुमा, अंग्रेजी मैडम देखी मॉडर्न कुमाऊं, छोड़ दो नानु बौज्यु बोतल की दारू रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी के दिशा निर्देशन में चल रही सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा, ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, निर्मला अधिकारी ने शुभारंभ किया। शशांक पांडेय, जगदीश पाटनी के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में जय गोलज्यू सांस्कृतिक मंच चंपावत के दल नायक सुरेश राजन के नेतृत्व में कलाकारों ने मां देवी भगवती मैय्या झूमाधुरी की देवी मैया दैणि है जाए वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की।
विज्ञापन

बाल कलाकार रिमझिम ने पंजाबी, गढ़वाली, गुजराती गीतों पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। पिथौरागढ़ से भूपेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कलाकारों ने जै हो कुमाऊं जै हो गढ़वाल, उत्तराखंड देवभूमि तेरी जयजयकार आदि प्रस्तुतियां दी। आयोजन में बाबा आदित्यदास, प्रकाश बोहरा, गिरीश राम, गंगा पाटनी, हरीश महर, हेम पाटनी, संजय पाटनी, कमल कुलेठा, सुभाष विश्वकर्मा, मदन विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, रजत पांडेय, धन सिंह, पंकज बोहरा, मुकेश विश्वकर्मा आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed