फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ldidhura Fair

हजारों लोग बने मां भगवती की शोभायात्रा के साक्षी

Tue, 27 Oct 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Tue, 27 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन

बाराकोट के लड़ीधुरा मेले में मंगलवार को हजारों लोग मां भगवती की शोभायात्रा के साक्षी बने। बाराकोट, काकड़ और पम्दा गांव में सोमवार रात भर देवडांगर अवतरित हुए तथा लोगों ने मां भगवती का जागरण किया। लड़ीधुरा में पश्चिमी छोर से काकड़ गांव का रथ पम्दा गांव से होते हुए सबसे पहले पहुंचा। उसमें भगवती के रूप में प्रकाश अधिकारी और कालिका के रूप में कल्याण सिंह अधिकारी विराजमान होकर चंवर झुलाते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे।

विज्ञापन


इसके बाद उत्तरी दिशा से बाराकोट गांव से देवी रथ यात्रा पहाड़ी से मंदिर की ओर आई, जिसमें कालिका के रूप में प्रताप सिंह अधिकारी और कैलपाल देवता के रूप में नवीन सिंह अधिकारी शोभायमान थे। दोनों रथों के मंदिर में पहुंचने के साथ ही पूरा प्रांगण श्रद्धालुओं से भर गया।
विज्ञापन


इस वर्ष मंदिर के पास भी सड़क पहुंचने से पिछले वर्षों की तुलना में भीड़ ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। विभिन्न स्थानों से आए व्यापारियों के चेहरे खिले थे। इस बार मेले में महिलाओं की अप्रत्याशित भीड़ दिखाई दी। कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी दल-बल के साथ मौजूद थे। आयोजन समिति की ओर से नगेंद्र जोशी, जगदीश अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, राजू अधिकारी, प्रकाश सिंह, बसंत वर्मा, नमन जोशी, प्रदीप ढेक, कृष्णा अधिकारी, लोकमान अधिकारी आदि ने सभी का स्वागत किया तथा मेले के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सभी को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed