{"_id":"7e091c223e3b25319c119c3238bfd61d","slug":"ldia-the-flood-control-plan-will-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लधिया के लिए बनेगी बाढ़ नियंत्रण योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लधिया के लिए बनेगी बाढ़ नियंत्रण योजना
ब्यूरो/अमर उजाला,श्रीरीठा साहिब/लोहाघाट
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि लधिया और रतिया नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण योजना बनाई जाएगी। कुलियालगांव में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कहा कि वर्ग तीन की भूमि के लोगों को मालिकाना हक देने के साथ भूमिहीनों को जमीन देने का भी शासन ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा और राज्य कर सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए कदमों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने माहरा को ज्ञापन सौंपकर लधिया घाटी को अलग ब्लॉक, तहसील का दर्जा देने की मांग की। इस दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष डा.अमर सिंह कोटियाल, केएमवीएन के निदेशक मुन्ना ढेक ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
इससे पहले कुलियालगांव में मां नंदा देवी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया। विद्यालय के संस्थापक जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने कहा कि आने वाले समय में यहां अनाथ बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख सुभाष जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में पंडित नित्यानंद जोशी ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन