{"_id":"65dcc61753398196c0066240","slug":"law-is-necessary-to-maintain-balance-in-society-sp-champawat-news-c-229-1-shld1026-105788-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज का संतुलन बनाने के लिए कानून जरूरी: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज का संतुलन बनाने के लिए कानून जरूरी: एसपी
Mon, 26 Feb 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद
चंपावत। समाज में संतुलन बनाने के लिए कानून जरूरी है। पुलिस समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएमश्री अटल उत्कृष्ट शहीद राहुल रैंसवाल जीआईसी में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी अजय गणपति ने कही।
सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएमश्री शहीद राहुल रैंसवाल जीआईसी विद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी अजय गणपति ने कहा कि कानून का ज्ञान स्कूली बच्चों के लिए जरूरी है। वह हर रोज स्कूल में आकर कुछ न कुछ नया सीखते हैं। इस ज्ञान को ग्रहण कर वह अपने आसपास के लोगों, परिवार के सदस्यों को देकर समाज में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
स्कूल में जो कुछ भी पढ़ाया जाता है उसे अच्छी तरह समझें। स्कूल अवस्था में ज्ञान लेकर एक जागरूक नागरिक बनकर सशक्त भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आपके शिक्षक आपके मार्ग दर्शक होते हैं और वह आपका बनाने में सही दिशा दे सकते हैं। उनकी आज्ञा का पालन जरूर करें। उन्होंने साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशाला समाज में स्कूली बच्चों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का काम करेगी। संचालन जगदीश चंद्र जोशी ने किया। इस मौके पर कोतवाल योगेश उपाध्याय, शिक्षक मनोज कुमार जोशी, मंजू टम्टा, वीना चौधरी, मदन राम, हेतलाल, चंद्र प्रकाश पुनेठा मौजूद रहे।