{"_id":"65734f78d800f9a3ce0f0fa8","slug":"landslide-repair-work-in-purnagiri-will-be-completed-by-february-champawat-news-c-229-1-shld1009-3873-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: फरवरी तक पूरा होगा पूर्णागिरि में भू-धंसाव की मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: फरवरी तक पूरा होगा पूर्णागिरि में भू-धंसाव की मरम्मत का काम
Fri, 08 Dec 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर के पास दरार भरने के काम का मुआयना करते लोनिवि के एई एलएस सामं
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर और कटौजिया के पास हुए भू-धंसाव की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग और पूर्णागिरि मंदिर समिति ने संयुक्त रूप से निर्माण स्थल का मुआयना किया। लोनिवि के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने कहा कि दरार को भरने सहित सभी जरूरी काम फरवरी 2024 तक पूरा करा लिया जाएगा।
भैरव मंदिर के पास कटौजिया क्षेत्र के पैदल मार्ग के फर्श पर दिसंबर 2022 से दरारें पड़ रही थीं। कई जगह ये दरार एक से डेढ़ फुट चौड़ी हैं। इससे आसपास भी खतरा बढ़ रहा था। भैरव मंदिर के पास रास्ते में आई दरार के निदान के लिए रास्ते को खोदकर भरान, कंक्रीट टाइल्स, दीवार और भैरव मंदिर के पास नाले की मूल निकास प्रणाली में सुधार के लिए वायरक्रेट आदि का निर्माण कराया जा रहा है।
शुक्रवार को लोनिवि के एई सामंत ने मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी के साथ निर्माण स्थल का मुआयना कर गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए। 29.28 लाख रुपये से होने वाले इस काम को 28 फरवरी 2024 तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।