{"_id":"66e5c641dc17aea4a703df73","slug":"land-erosion-in-helagoth-due-to-swelling-of-huddi-river-champawat-news-c-229-1-alm1003-113008-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हुड्डी नदी के उफनाने से हेलागोठ में भू कटाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हुड्डी नदी के उफनाने से हेलागोठ में भू कटाव
Sat, 14 Sep 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर छीनीगोठ गांव में हुड्डी नदी से होता भूकटाव। संवाद
बनबसा/टनकपुर/चंपावत। पहाड़ों पर हुई बारिश से हुड्डी नदी उफना गई। इससे चंदनी ग्रामसभा का हेलागोठ भू कटाव की जद में आ गया। करीब आठ से 10 बीघा भूमि पर उगी धान, उड़द और सोयाबीन की फसल बह गई। गांव के मुखिया हरीश सिंह तड़ागी ने बताया नदी किनारे किसानों की जमीन में उगी फसल चौपट हो गई है। उन्होंने नुकसान का आकलन प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।
टनकपुर के छीनीगोठ गांव में भू कटाव से बेशकीमती कृषि भूमि रोखड़ में तब्दील हो गई है। करीब चार एकड़ से अधिक भूमि अब तक कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। हुड्डी नदी से तल्ली और मल्ली छीनी में हो रहा कटाव काश्तकारों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। ग्रामीण हरीश राम, भुवन राम, दयाल राम राज किशोर मुरारी, गोपाल अधिकारी, राजू राम ,कल्याण राम,अशोक का कहना है कि पिछले दो-तीन साल में नदी के कटाव से उनकी करीब दो एकड़ भूमि रोखड़ में तब्दील हो गई है।
चंपावत की भंडार बोरा रौकुंवर ग्राम पंचायत में 36 से अधिक परिवारों का भारी नुकसान है। 32 परिवार रौकुंवर और चार परिवार भंडार बोरा के हैं। यहां धान की खेती मलबे में तब्दील हो गई है। मकानों में मलबा घुस गया है। पशु हानि हुई। मछली तालाब भी बर्बाद हो गया। प्रधान महेश ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।