{"_id":"6a0e0094e2ec48af5f04a3f7","slug":"lalit-and-ankita-were-selected-as-the-best-employees-of-the-month-champawat-news-c-229-1-alm1014-139384-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ललित और अंकिता चुने गए बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द मंथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ललित और अंकिता चुने गए बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द मंथ
Thu, 21 May 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 21 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। एसपी रेखा यादव ने पुलिस लाइन में जिले भर के कोतवाली प्रभारियों और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। गोष्ठी में पिछले माह दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई। ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव और महिला कांस्टेबल अंकिता पाठक को बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द मंथ चुना गया। इसके अलावा छह अन्य पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एसपी ने कोतवाली और थाना प्रभारियों को जिले में संचालित अभियानों को शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। जिले में किरायेदार सत्यापन अभियान तेज करने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई करने और ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अभिसूचना इकाई प्रभारी राम प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, दूरसंचार निरीक्षक विजय सिंह अधिकारी, यातायात प्रभारी महेश प्रसाद आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।