फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ladidhara Temple Committee will help the needy

जरूरतमंदों की मदद करेगी लड़ीधुरा मंदिर समिति

Sun, 29 Oct 2017 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 29 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
Ladidhara Temple Committee will help the needy
बाराकोट में आयोजित लड़ीधुरा महोत्सव की समीक्षा करते समिति के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 बाराकोट के लड़ीधुरा  मंदिर में लड़ीधुरा महोत्सव समिति ने स्वच्छता अभियान चला कर मंदिर परिसर में फैले कूड़े का निस्तारण किया। बाद में महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महोत्सव समिति बाराकोट क्षेत्र में सामाजिक जन चेतना के साथ निर्धन, असहाय, अनाथ और दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता करेगी। 
विज्ञापन


इसके लिए शिक्षक जगदीश सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएगा।  कमेटी के सदस्य कोष में हर माह 100 रुपये देंगे। इस राशि से कमेटी की सहमति के आधार पर जरूरतमंदों, विधवा महिलाओं की पुत्रियों के विवाह में सहायता के अलावा अनाथ छात्र-छात्राओं को पढ़ाई की सामग्री दी जाएगी। बैठक में इस माह से शुरू हुए महोत्सव के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आगे से महोत्सव में शैक्षिक, ज्ञानवर्द्धक तथा सामाजिक जन चेतना जागृत करने वाले कार्यक्रमों को रुचिकर बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके में प्रदीप सिंह ढेक, प्रकाश सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, राजेश अधिकारी, नवीन जोशी, राकेश सिंह, जगदीश जोशी, मनोज वर्मा, दुर्गेश जोशी, लक्ष्मण सिंह, नमन जोशी, प्रेम प्रकाश अधिकारी, दीपक अधिकारी, उत्तम सिंह आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed