फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ladhiya area will soon get relief from flood

Champawat News: लधिया क्षेत्र को जल्द मिलेगी बाढ़ से राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Ladhiya area will soon get relief from flood
परेवा में इस जगह होगा बाढ़ सुरक्षा का काम। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/रीठा साहिब। लधिया घाटी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के स्थायी बंदोबस्त जल्द किए जाएंगे। रीठा साहिब क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में ग्यारह करोड़ चार लाख रुपये की राशि से लधिया नदी से बाढ़ बचाव के कार्य होंगे। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले बुधवार को सिंचाई विभाग की टीम ने लधिया क्षेत्र का मुआयना किया।
विज्ञापन

लधिया क्षेत्र के कई हिस्से बरसात में बाढ़ की जद में आते हैं। इससे यहां फसलों को नुकसान के अलावा भूकटाव होता है। घाटी की तीन ग्राम पंचायत गागरी, कुलियालगांव और परेवा में बाढ़ बचाव कार्य कराने की घोषणा पिछले वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी। इस कार्य के ग्यारह करोड़ चार लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। तीनों ग्राम पंचायतों में 1035 मीटर बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण होगा। इसके अलावा परेवा में नाला निर्माण भी कराया जाएगा। ये निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे। बुधवार को सिंचाई विभाग के एई रघुवर दत्त भट्ट के नेतृत्व में जेई चेतन ओली, नवदीप राणा ने मौका मुआयना किया। बताया गया कि इसी महीने काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लधिया घाटी में बाढ़ सुरक्षा के ये काम होंगे
गागरी ग्राम पंचायत: 430 मीटर सुरक्षा दीवार, 4.02 करोड़ रुपये।
कुलियालगांव ग्राम पंचायत: 425 मीटर सुरक्षा दीवार, 4.07 करोड़ रुपये।
परेवा ग्राम पंचायत: 180 मीटर सुरक्षा दीवार, 2.95 करोड़ रुपये।
लधिया घाटी में लधिया नदी से होने वाले कटाव से बचाव के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों की निविदा होने के बाद अनुबंध गठित कर लिए गए हैं। यह कार्य जून 2023 तक पूरे करने का लक्ष्य है। काम शुरू करने के लिए साठ लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। - रघुवर दत्त भट्ट, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीठा साहिब की पुरानी योजना का काम अंतिम चरण में
चंपावत। रीठा साहिब की लधिया और रतिया नदी के उफान पर आने से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए दो साल से चल रहा काम तकरीबन पूरा होने को है। इस योजना के पूरा होने से रीठा साहिब के तटवर्ती क्षेत्रों को बाढ़ के खतरे से मुक्ति मिलेगी। अक्तूबर 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रीठा साहिब की सुरक्षा के लिए बाढ़ योजना का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed