फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Laborer Chetram reached Collectorate with a kerosene oil can

मिट्टी तेल का केन लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा श्रमिक चेतराम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Laborer Chetram reached Collectorate with a kerosene oil can
चंपावत कलक्ट्रेट में मिट्टी तेल का केन लेकर पहुंचा श्रमिक चेतराम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। अपने पुत्र को उद्यान विभाग में माली की नौकरी दिलाने की मांग को लेकर गंगनौला का श्रमिक चेतराम मिट्टी तेल का केन लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंच गया। उसने वहां केन को लहराते हुए अपने पुत्र को नौकरी दिलाने की मांग की। चेतराम के केन लहराते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। एडीएम टीएस मर्तोलिया के निर्देश पर पुलिस की टीम ने श्रमिक से मिट्टी तेल के केन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सोमवार को गंगनौला लोहाघाट निवासी श्रमिक चेतराम 106वीं बार अपनी मांगों को लेकर धरना देने कलक्ट्रेट पहुंचा। चेतराम साथ में मिट्टी तेल की केन भी लेकर आया था। इसकी सूचना मिलने पर बाजार पुलिस चौकी से कुछ पुलिस कर्मी भी कलक्ट्रेट पहुंच गए। कुछ देर बाद चेतराम ने मिट्टी तेल का केन लहरा कर पुत्र को नौकरी दिलाने की मांग की। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने मिट्टी तेल के केन को कब्जे में ले लिया। बाद में चेतराम दोबारा से धरने पर बैठ गए। अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें शांत करा धरने से उठा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed