फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kumattoli's multi-purpose building was transferred to Gram Panchayat

ग्राम पंचायत को हस्तांतरित हुआ किमतोली का बहुउद्देश्यीय भवन

Fri, 25 May 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Fri, 25 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kumattoli's multi-purpose building was transferred to Gram Panchayat
छह साल बाद हस्तांतरित किमतोली का बहुउद्देश्यीय भवन। - फोटो : अमर उजाला
पांच साल के लंबे इंतजार के बाद किमतोली में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के अंतर्गत बना बहुद्देश्यीय भवन ग्राम पंचायत को हस्तांतरित हो गया है। क्षेत्रवासी अब इस भवन का उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए कर सकेंगे।
विज्ञापन


 लोहाघाट विकासखंड के किमतोली ग्राम पंचायत में करीब पांच साल पहले पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण किया गया था। करीब पांच लाख की लागत से बना यह भवन विवादों के चलते अभी तक ग्राम पंचायत को हस्तांतरित नहीं हो पाया था। जिसके कारण इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा था। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सेवानिवृत्त शिक्षक माधो सिंह अधिकारी सहित क्षेत्र के कई लोग लगातार इसके उपयोग करने की मांग उठाते रहे। बकायदा ग्रामीणों ने इस भवन को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन


  खंड विकास अधिकारी केएस बोहरा की मौजूदगी में इस भवन को ब्लाक प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया गया। इस मौके ग्राम प्रधान दीवान सिंह ने कहा कि भवन के ग्राम पंचायत के स्वामित्व में आने से इस इमारत का उपयोग विभिन्न गतिविधियों में किया जा सकेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष चंदन सिंह बोहरा, एमएस अधिकारी, खड़क सिंह, कनिष्ठ अभियंता नीरज बिष्ट आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed