{"_id":"6afd928cee7fe0e8900c2b20","slug":"kumari-selja-gave-the-message-to-the-workers-to-forget-their-differences-and-unite-in-lohaghat-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारी सैलजा का कार्यकर्ताओं को संदेश: कहा- मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाओ, इस बार कांग्रेस की सरकार बनानी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारी सैलजा का कार्यकर्ताओं को संदेश: कहा- मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाओ, इस बार कांग्रेस की सरकार बनानी है
Wed, 18 Nov 2026 05:27 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: Heera
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:27 PM IST
सार
लोहाघाट में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का संदेश दिया और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को हर कार्यकर्ता का लक्ष्य बताया।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने लोहाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को पार्टी की जीत को अपना लक्ष्य बनाना होगा। सभी को केवल कांग्रेस के लिए काम करना है।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा ने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य के मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। आपसी मतभेदों को किनारे रखकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करना ही सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
