{"_id":"6afcac9bd2a8bc3648054347","slug":"water-supply-in-the-sharda-canal-will-remain-suspended-for-20-days-champawat-news-c-229-1-alm1003-146878-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदा नहर में 20 दिन तक बंद रहेगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदा नहर में 20 दिन तक बंद रहेगी जलापूर्ति
Wed, 18 Nov 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नहर के रखरखाव कार्यों के चलते मंगलवार मध्यरात्रि से नहर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। यूपी सिंचाई विभाग की ओर से लिया गया यह क्लोजर आगामी सात दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान खटीमा स्थित लोहियाहेड पावर हाउस में भी विद्युत उत्पादन ठप रहेगा।
यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि नहर के रखरखाव के लिए 17 नवंबर की मध्यरात्रि से सात दिसंबर तक क्लोजर लिया गया है। इस अवधि में बनबसा बैराज पर भी रखरखाव कार्य किए जाएंगे। नहर में पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोहियाहेड पावर हाउस में अगले 20 दिनों तक बिजली उत्पादन नहीं हो सकेगा। हालांकि इस दौरान क्षेत्र में ग्रिड के माध्यम से बिजली की आपूर्ति पूर्ववत जारी रहेगी।