{"_id":"5c17cfbbbdec2256986d1c98","slug":"kulhaadee-se-kee-gaee-sarapanch-durga-devee-kee-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से की गई सरपंच दुर्गा देवी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से की गई सरपंच दुर्गा देवी की हत्या
Mon, 17 Dec 2018 10:03 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो् /अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
पाटी के बुरूषखोला में सरपंच के हत्यारों का पता लगाने में जुटी पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलौटी गांव के बुरूसखोला तोक में सरपंच दुर्गा देवी की हत्या धारदार कुल्हाड़ी से की गई। हत्या को अंजाम भी उस वक्त दिया गया जब दुर्गा देवी सोई हुई थी। यह कहना है कि सरपंच दुर्गा देवी के बेटों का। पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए छह टीमें गठित की गई हैं।
सरपंच दुर्गा देवी के बेटे केशव भट्ट और दीपक भट्ट रविवार देर रात घर पहुंचे। उनका कहना है कि उनके घर में मैकडावल ब्रांड की शराब का क्वार्टर, बीड़ी, सिगरेट के टुकड़े आदि मिले हैं। दुर्गा देवी घर में अकेली थीं और इसी का फायदा हत्यारे ने उठाया। इसके साथ ही यह भी साफ हो रहा है कि हत्यारा मेहमान के रूप में घर आया। वारदात के दिन शाम को फोन पर बेटी से हुई बात भी इस ओर इशारा कर रही है।
घर में विदेशी शराब की बोतल और सिगरेट, बीड़ी आदि के टुकड़े मिलना भी इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि हत्यारे ने खासा समय घर में बिताया। दुर्गा देवी जब सो गई तो उसने हत्या की होगी। बेटों के मुताबिक बिस्तर में सोई उनकी मां के सिर पर धारदार कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या की गई है। मृतका के बेटे केशव ने बताया कि हत्यारों ने 12 तोला सोना और 30 हजार रुपये नकद चोरी किए हैं। पाटी के थानाध्यक्ष दीवान सिंह ने बताया कि सरपंच के बेटे केशव भट्ट की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 394 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की छह टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन
सीओ राजन रौतेला के नेतृत्व में लोहाघाट, पाटी, रीठा साहिब, बनबसा की पुलिस टीमों ने गांव में डेरा डाला हुआ है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के मुताबिक पुलिस टीम पाटी, खेतीखान तथा धूनाघाट के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पाटी के एसओ दीवान सिंह, एसआई चंद्र सिंह रावत, राठासाहिब एसओ लक्ष्मण सिंह, लोहाघाट मनीष खत्री, एसआई हेेमंत कठैत, एसओ बनबना राजेश पांडे, ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में एसओजी टीम ने गुरौली, जधौली, टाक खंदक आदि गांवों में जाकर पूछताछ की जा रही है।
सुरक्षित नहीं हैं चंपावत के गांव
चंपावत। चंपावत जिले के गांव अब महफूज नहीं है। बीते दो वर्षों में हुईं हत्याएं तो इसी ओर संकेत कर रही हैं। 2017 से अब तक जितनी भी हत्याएं हुई हैं, वह सभी ग्रामीण इलाकों में हुई है।
पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चंपावत जिले में जनवरी 2017 से अब तक हत्या की नौ घटनाएं हुई हैं। इसमें चार महिलाओं सहित कुल नौ लोगों को मौत के घाट उतारा है। चंपावत जिले में चार नगर निकायों के अलावा 313 ग्राम पंचायतें हैं। इन पंचायतों में कुल 721 राजस्व गांव हैं। जिनमें 1.90 लाख लोग रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 13 वर्षों के अंतराल में तामली, पंचेश्वर, रीठासाहिब और पाटी में थाने खोलने के बावजूद गांवों की सुरक्षा पुख्ता नहीं है। पुलिस का मानना है कि इसकी वजह गांवों के भौगोलिक हालात और आबादी का छितरापन है। तीन सितंबर को आरोपियों ने चंपावत से करीब 42 किलोमीटर दूर सिलाड़ ग्राम पंचायत के चांचड़ी तोक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या सुनसान स्थान में बने मकान में की। पाटी में सुनसान इलाके में आरोपियों ने दो दिन पहले हत्याकांड को अंजाम दिया।