फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kovid negative report required for Purnagiri pilgrims

पूर्णागिरि तीर्थयात्रियों के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kovid negative report required for Purnagiri pilgrims
चंपावत। हरिद्वार महाकुंभ की तरह ही 30 मार्च से मां पूर्णागिरि धाम के मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए भी कोविड की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी। 21 मार्च को जारी एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) में इसकी अनिवार्यता नहीं थी।
विज्ञापन

मेला मजिस्ट्रेट टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि केंद्र के निर्देश के अनुरूप 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर जांच की कोविड निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी। कोविड टीका लगा चुके लोगों को इसका प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि जांच में कोविड पॉजिटिव पाए जाने वाले दूसरे जिलों के तीर्थयात्रियों को वापस भेजा जाएगा। जबकि चंपावत जिले के पॉजिटिव तीर्थयात्री को 14 दिन के होम आइसोलेशन या क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए ये है एसओपी:
1. तीर्थयात्री के लिए 72 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता।
2. धाम आने के लिए पंजीकरण जरूरी।
3. एक दिन में अधिकतम दस हजार श्रद्धालुओं को आने की इजाजत होगी।
4. मेला क्षेत्र में जगह-जगह पड़ाव बनेंगे।
5. भंडारे के लगाए जाने पर रोक रहेगी।
पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में ठुलीगाड़ और काली मंदिर में रहेंगी स्वास्थ्य टीमें
चंपावत। 30 मार्च से शुरू होकर एक माह तक चलने वाले मां पूर्णागिरि धाम के मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि मेला क्षेत्र में दो जगह स्वास्थ्य कैंप लगेंगे। इसमें दवाएं और जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण की पुख्ता व्यवस्था होगी। स्वास्थ्य विभाग के अलावा दो जगह (ठुलीगाड़ और भैरव मंदिर) तीर्थयात्रियों के लिए एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी। एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी स्वास्थ्य मेलाधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठुलीगाड़ और काली मंदिर में स्वास्थ्य विभाग की टीम हर वक्त सेवा देगी। 30 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए ठुलीगाड़ में चौड़ामेहता के डॉ. दानिश कौसर और डांडा के फार्मेसिस्ट दिलीप सिंह राणा और काली मंदिर में पाटी एपीचीसी के डॉ. अमन आलम और मंगललेख उप केंद्र के फार्मेसिस्ट जगदीप सिंह राणा सेवा देंगे। जबकि 15 अप्रैल से मेला समाप्ति तक बाराकोट पीएचसी के डॉ. अमान अंसारी और सूखीढांग के फार्मेसिस्ट प्रीतम लाल और काली मंदिर के पास के शिविर में मंच एपीएचसी के डॉ. मोहम्मद उमर और उचौलीगोठ के फार्मेसिस्ट संजय विश्वकर्मा तीर्थयात्रियों की सेहत का ख्याल रखेंगे। सीएमओ ने बताया कि चंपावत जिला अस्पताल चंपावत के डॉॅ. गौरव ओली और स्वांला के डॉ. मुकेश कुमार को डॉक्टरों की आरक्षित टीम के रूप में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed