{"_id":"64c935a74be918eeef091734","slug":"kiroda-drain-overflowed-movement-stalled-for-an-hour-tanakpur-news-c-229-1-shld1009-969-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उफनाया किरोड़ा नाला, एक घंटे ठप रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उफनाया किरोड़ा नाला, एक घंटे ठप रही आवाजाही
Tue, 01 Aug 2023 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में उफनाया किरोड़ा नाला। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश से पूर्णागिरि मार्ग पर मंगलवार शाम को किरोड़ा नाला उफान में आ गया। इससे टनकपुर के कई ग्रामीण क्षेत्रों का सड़क संपर्क एक घंटे से अधिक समय तक ठप रहा। गैडाखाली, थ्वालखेड़ा, ऊचौलीगोठ आदि गांवों में आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं इस दौरान टनकपुर-पूर्णागिरि सड़क पर भी वाहनों का आवागमन बाधित रहा। नाले के पानी में कमी आने के बाद शाम साढ़े छह बजे बाद फिर से आवाजाही सामान्य हो सकी।
बाक्स
बंद है धौन-बड़ौली सड़क
चंपावत। बीते 24 घंटे में चंपावत जिले के पर्वतीय हिस्सों में एक भी बूंद बारिश नहीं हुई। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर खुला रहा। चंपावत जिले की एक ग्रामीण सड़क धौन-बड़ौली बंद है। इस सड़क के बंद होने से ग्रामीणों को सामान गांव तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। संवाद