फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kidnapping of Sita and showing Jatayu till death

Champawat News: सीता हरण, जटायु मरण तक की लीला दिखाई

Sat, 21 Oct 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 21 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of Sita and showing Jatayu till death
गढ़ीगोठ रामलीला में ​भिक्षा मांगता रावण। स्रोत: आयोजक
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। टनकपुर की नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में भगवान श्री राम के वनवास गमन तक की लीला का मंचन हुआ। कमेटी अध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि रामलीला का मंचन मथुरा वृंदावन से आए रामलीला कलाकार प्रस्तुत कर रहे हैं। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

उधर, बनबसा की लीला में सीता हरण और जटायु मरण तक की लीला का मंचन हुआ। पचपकरिया बमनपुरी की रामलीला में राम केवट मिलन, दशरथ मरण, भरत मिलाप, भरत की राम की पादुका लेकर अयोध्या लौटने की लीला का मंचन हुआ। लीला का शुभारंभ एनएचपीसी श्रमिक फेडरेशन के कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद उप्रेती, उत्तरांचल परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक तकनीकी इंद्रासन, सहायक महाप्रबंधक संचालन नरेंद्र गौतम, सहायक महाप्रबंधक वित्त भाष्कर जोशी ने किया। गढ़ीगोठ रामलीला में सीता हरण से जटायु मरण तक की लीला दिखाई गई। राम का पात्र प्रियांशु ऐरी, सीता का संदीप बाग, जटायु का विशाल चंद, लक्ष्मण का सौरभ सिंह सामंत, रावण का कुमाऊंनी सिने कलाकार जसवंत बसेड़ा ने निभाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed