चंपावत। खेल महाकुंभ के अंतर्गत अंडर-12 फुटबाल प्रतियोगिता की खिताबी जंग में चंपावत ने लोहाघाट को एक गोल से शिकस्त दी। अंडर-14 वर्ग में लोहाघाट ने चंपावत को चार गोलों से हराया। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। गोरलचौड़ मैदान में अंडर-12 वर्ग के पहले सेमी फाइनल मैच में लोहाघाट ने पाटी को पांच गोल से हराया। जबकि दूसरे सेमी फाइनल में चंपावत ने बाराकोट को सात गोलों से शिकस्त दी। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बाराकोट ने पाटी को दो गोल से हराया।
अंडर-14 वर्ग के पहले सेमी फाइनल में लोहाघाट ने बाराकोट को और चंपावत ने पाटी को शिकस्त दी। तीसरे स्थान के लिए पाटी ने बाराकोट को मात दी। जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, डीएसओ आरएस धामी, बीओ जसवंत खड़ायत, प्रधानाचार्य महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, हरीश जोशी, डा. एमपी जोशी, नंदकिशोर जोशी, नीरज वर्मा, मुकेश वर्मा, अनीता, तान सिंह, चंदन अधिकारी, नरेंद्र रावल आदि ने सहयोग दिया।