Uttarakhand News: खटीमा का यूट्यूबर चरस तस्करी में गिरफ्तार
रीठासाहिब पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में खटीमा के यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
रीठासाहिब पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में खटीमा के यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुडम चौकी के पास चेकिंग के दौरान हाथीखाना वार्ड पांच खटीमा निवासी लव अग्रवाल को 410 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। लव अग्रवाल ने बताया कि वह चरस का आदी है। पहाड़ों से चरस इकट्ठा कर खटीमा गोटिया निवासी युवक के लिए ले जाता है। इसके बदले में वह उसे चरस और पैसे भी देता है।
थाना रीठा साहिब में आरोपी यू ट्यूबर के खिलाफ 20, 24 धारा 8/20/27 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। अभियुक्त को रिमांड के लिए न्यायालय पेश किया जा रहा है।