फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khatima and Haldwani teams arrive in final

खटीमा और हल्द्वानी की टीमें फाइनल में पहुंची

Wed, 01 Nov 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 01 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Khatima and Haldwani teams arrive in final
अंतर महाविद्यज्ञायी पुरूष कबडडी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
 राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी (छात्र वर्ग) कबड्डी प्रतियोगिता (छात्र वर्ग) के अंतर्गत हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में खटीमा और हल्द्वानी टीमों ने अपने अपने मुकाबले जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


उद्घाटन मुकाबले में हल्दूचौड़ ने कपकोट को हराया। इसके बाद हुए मुकाबलों में बाजपुर ने अल्मोड़ा को, बागेश्वर ने काशीपुर को, लोहाघाट ने बलुवाकोट को और रामनगर ने भिकियासैंण को हराया। क्वाटर फाइनल मुकाबलों में हल्द्वानी ने हल्दूचौड़ को, रुद्रपुर ने लोहाघाट को, बाजपुर ने बागेश्वर और खटीमा ने रामनगर को हराकर सेमीफाइलन में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल मुकाबले में खटीमा ने रुद्रपुर को और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हल्द्वानी ने बाजपुर को पराजित किया। निर्णायक राजेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह, मनमोहन, आनंद ओली, डॉ.हरिशंकर गहतोड़ी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता ने किया। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी, क्रीड़ा प्रभारी तौफिक अहमद, कुमाऊं विवि  के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। आयोजन में डा.धर्मेंद्र तिवारी, डॉ.जगदीश जोशी, देवेंद्र राय (मेडी), डॉ.धर्मेंद्र राठौर, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.रवि सनवाल, डॉ.सुमन पांडेय, डॉ.प्रकाश लखेड़ा, डॉ.स्वाति मेलकानी, डॉ.विमला देवी, डॉ.अर्चना त्रिपाठी आदि ने सहयोग किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed