फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khanan Union in Tanakpur

Champawat News: अमन बने शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन के अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Khanan Union in Tanakpur
टनकपुर में विजय जुलूस निकाल जीत का जश्न मनाते शक्तिमान ट्रक यूनियन अध्यक्ष पद पर निर्वाचित प्रत? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन के अध्यक्ष पद के चुनाव में नायकगोठ निवासी अमन ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज गुप्ता को 152 वोटों से हरा दिया। अमन को 239 और मनोज को 87 वोट मिले। चुनाव नतीजे के बाद विजयी प्रत्याशी अमन ने निर्विरोध निर्वाचित यूनियन के अन्य पदाधिकारियों के साथ विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष, महासचिव, उप सचिव, कोषाध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन के बाद संरक्षक मंडल की निगरानी में अध्यक्ष पद के लिए रविवार को गांधी मैदान से लगे नगर पालिका सभागार में मतदान हुआ। पुलिस सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन

मतदान खत्म होते ही वोटों की गिनती कर नतीजे की घोषणा कर दी गई। यूनियन के 642 में से 326 मतदाताओं ने वोट डाले। सभी मत वैध पाए गए। इसमें अमन सिंह ठाकुर को 239 और उनके प्रतिद्वंद्वी मनोज गुप्ता को 87 मत मिले। चुनाव समिति में यूनियन के संरक्षक मंडल सदस्य बचन सिंह अधिकारी, मनोज कुमार, तनवीर हुसैन, भुवन चंद्र कलौनी, रियासत हुसैन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन कारोबार को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएगी यूनियन : अमन
शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि यूनियन खनन में लगे वाहन मालिकों और खनन कारोबारियों के बीच सामंजस्य बनाकर दोनों के हित में काम करेगी। यूनियन का प्रयास रहेगा कि खनन कारोबार को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जाए।

ये प्रत्याशी हुए है निर्विरोध निर्वाचित
मां शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन के उपाध्यक्ष पद पर नसीब हुसैन, महासचिव दीपेंद्र चंद, उप सचिव संजू, कोषाध्यक्ष पद पर कमल सिंह ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed