{"_id":"5ffdd8588ebc3e2e5865479f","slug":"khanan-in-sharada-tanakpur-news-hld4109142141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में आज से शुरू होगी खनिज निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा में आज से शुरू होगी खनिज निकासी
विज्ञापन
टनकपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को ज्ञापन सौंपते खनन कारोबारी।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा के डाउन स्ट्रीम से बुधवार से खनिज निकासी शुरू हो जाएगी। खनन कारोबारियों और वन निगम के खनन प्रभाग ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। यूनियन ने तय किया है कि सभी वाहन हर दिन एक चक्कर खनिज निकासी करेंगे।
शासन से अनुमति मिलने के बाद वन निगम ने 26 दिसंबर से शारदा में खनन खोल दिया है, लेकिन इस बार अप स्ट्रीम में खनन पर रोक और निजी भंडारकों को आरबीएम, पत्थरों के भंडारण की अनुमति न मिलने से नाराज कारोबारियों ने खनिज निकासी शुरू नहीं की। शासन तक उनकी मांग पहुंचने और तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के बाद अब कारोबारियों ने बुधवार से खनिज निकासी शुरू करने का फैसला लिया है। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि डाउन स्ट्रीम में तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई है। एक और तौल कांटे का निर्माण अंतिम चरण में है।
इधर मां शारदा शक्तिमान ट्रक यूनियन ने तय किया है कि सभी वाहन हर एक चक्कर खनिज निकासी करेंगे। यूनियन अध्यक्ष आनंद महर अन्नी, उपाध्यक्ष अमजद हुसैन ने वाहन मालिकों से प्रशासन द्वारा तय नियमों का पालन करते हुए खनिज निकासी करने की अपील की है।
विज्ञापन
शारदा के अप स्ट्रीम में खनन निकासी शुरू की जाए
टनकपुर (चंपावत)। खनन कारोबारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को ज्ञापन सौंपकर शारदा के अप स्ट्रीम में खनन और निजी भंडारकों को आरबीएम, पत्थरों के भंडारण की अनुमति दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन में खनन कारोबारियों ने कहा कि शारदा में खनन क्षेत्र का प्रमुख व्यवसाय है। खनन से हजारों परिवारों की आजीविका चलती है। उन्होंने कहा कि शासन ने अप स्ट्रीम में खनन पर रोक लगा निजी भंडारकों को आरबीएम और पत्थरों के भंडारकों की अनुमति नहीं दी है। इससे उनका व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कारोबारियों को आश्वस्त किया कि वे मुख्यमंत्री से वार्ता कर जरूरी कार्रवाई कराएंगे। ज्ञापन देने वालों में मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन अध्यक्ष आनंद महर अन्नी, महामंत्री सतीश कलौनी, उपाध्यक्ष अमजद हुसैन, मनोज गुप्ता आदि थे।