{"_id":"616dbbff71e25e70ce6c4ed4","slug":"keep-an-eye-on-the-water-level-of-rivers-continuously-cm-champawat-news-hld441822358","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों के जलस्तर पर लगातार रखें नजर : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों के जलस्तर पर लगातार रखें नजर : सीएम
विज्ञापन
चंपावत एनआईसी में सीएम के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते डीएम विनीत तोमर, एसपी देवेंद्र पींचा और एड?
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव एसएस संधू ने प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये डीएम सहित आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों व एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री प्रदेश में आए हुए हैं। जरूरी होने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराते हुए उनके रहने और भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भूस्खलन आदि स्थिति में लोग के कहीं नहीं फंसने और उन्हेें सुरक्षित स्थानों पर ठहराना सुनिश्चित करने के लिए कहा।
डीएम विनीत तोमर ने बताया कि जिला आपदा कंट्रोल रूम में तीन दिन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएसएफ, अग्निशमन और सिंचाई विभाग को अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि अपने उपकरणों और टीमों को हर परिस्थितियों से निपटने के लिये तैयार रखे। वीसी में एसपी देवेंद्र पींचा, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।