फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Keep a close eye on the news during Lok Sabha elections

Champawat News: लोकसभा चुनाव के दौरान खबरों पर रखें पैनी नजर

Sat, 23 Mar 2024 10:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 23 Mar 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Keep a close eye on the news during Lok Sabha elections
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने लोकसभा चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विज्ञापनों के प्रमाणन और पेड न्यूज पर निगरानी के लिए एमसीएमसी (मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति) से खबरों पर पैनी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखें। यदि कोई अवांछित पोस्ट मिलती है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मॉनिटरिंग की जाए। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारण के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन लेकर तत्काल अनुमति जारी करें। चुनाव प्रसार होने पर प्रिंट मीडिया के विज्ञापन, पेड न्यूज पर पूरी सावधानी से निगरानी रखें। व्यय लेखा टीम और निर्वाचन आयोग को निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रेषित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की एमसीएमसी में तैनात कार्मिक 24 घंटे हर खबर और प्रत्येक चैनल पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें। मीडिया प्रमाणन और अनुश्रवण समिति के नोडल गिरजा शंकर जोशी ने अवगत कराया कि वर्तमान तक समिति में केवल एक मामला संज्ञान में आया है जिसका निस्तारण कर दिया गया है। कर्मिक विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक चैनलों, समाचार पत्रों विभिन्न सोशल मीडिया एप पर कड़ी निगरानी कर रही है। इसके अतिरिक्त सूचनाएं विभिन्न प्रारूप में प्रत्येक दिवस निर्वाचन आयोग को भी प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed