फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   KCC will formed for 49 thousand milk producers of the state

उत्तराखंड के 49 हजार दुग्ध उत्पादकों के केसीसी बनेंगे, ब्याज में 2% की मिलेगी राहत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
KCC will formed for 49 thousand milk producers of the state
प्रबंध निदेशक जेएस नागन्याल। - फोटो : AMAR UJALA
चंद्रशेखर जोशी, चंपावत। लॉकडाउन के बीच प्रदेशभर के दुग्ध उत्पादकों के लिए उम्मीद भरी खबर आई है। अब दुग्ध उत्पादकों के भी किसानों की तरह ही अनिवार्य रूप से केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) बनाए जाएंगे। उत्तराखंड सहकारी डेरी फैडरेशन के प्रबंध निदेशक केएस नागन्याल ने 6 जून को इस आशय का आदेश जारी किया है। जिन उत्पादकों के पास पहले से ही केसीसी हो तो उनकी लिमिट को तीन लाख रुपये तक किया जा सकेगा। इस फैसले से प्रदेश के 49 हजार से अधिक लोगों को सीधा लाभ होगा।  एमडी ने बताया कि इसके जरिए दुग्ध उत्पादकों को लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था पर पड़ी मार की क्षतिपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
केसीसी बनाने पर ब्याज में दो प्रतिशत और शीघ्र ऋण वापसी की स्थिति में ब्याज मेें तीन प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। केसीसी बनाने का काम 31 जुलाई तक चलेगा। पहले चरण में समितियों में दूध देने वाले उत्पादकों की केसीसी बनाई जाएगी। इसके बाद अन्य सदस्यों की केसीसी बनाने का काम होगा। दुग्ध समितियों के माध्यम से बैंकों में प्रार्थना पत्र जमा कराए जाएंगे। समिति 15 जून तक दुग्ध उत्पादकों की पशुओं की संख्या व समिति को दिए जाने वाले दूध का ब्यौरा तैयार कर लेगा। 
विज्ञापन
चंपावत दुग्ध संघ प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि इस निर्णय से जिले की 193 समितियों के 8986 सदस्यों को लाभ होगा। इस वक्त इनमें से 4270 लोग समितियों को 15 हजार लीटर से अधिक दूध दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
---:::: दुग्ध उत्पादकों को होगा ये लाभ :: 1.दुग्ध समिति से जुड़ा हर सदस्य को बैंक से कम ब्याज पर कर्ज मिल सकेगा।  2.दुग्ध समितियों के जिन सदस्यों के पास पहले से ही केसीसी होगी, उनकी लिमिटि को 1.60 लाख से बढ़ाकर तीन लाख तक किया जा सकेगा।  3.डेरी व्यवसाय के लिए वक्त पर धन की कमी नहीं होगी।
---::: प्रदेश दुग्ध संघ में कार्यरत संख्या ::  1.उत्तराखंड में कुल 4169 दुग्ध संघ समितियां हैं। इनमें से 2544 समितियां दूध दे रही हैं।  2.प्रदेश दुग्ध समितियों के कुल 153595 सदस्यों में से 49587 इस वक्त दूध उपलब्ध करा रहे हैं।  3.प्रदेश के 16852 ग्रामसभाओं में से 4658 में दुग्ध समितियां काम कर रही है। 
---::   17 हजार से अधिक किसानों के पास हैं केसीसी :: चंपावत। चंपावत जिले में 32257 काश्तकारों में से 17242 किसानों के पास केसीसी है। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि जिन किसानों के केसीसी नहीं बन पाए हैं, उनकी प्रक्रिया की जा रही है। केसीसी किसानों के लिए कम ब्याज में कर्ज लेने का बेहतरीन तरीका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed