फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   KCC will be given in two weeks

राहतः 8556 किसानों को मिलेंगे क्रेडिट कार्ड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
KCC will be given in two weeks
चंपावत जिले में लाई की मढा़ई के लिए खेत तैयार करते काश्तकार। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंपावत। लॉकडाउन के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। चंपावत जिले के 8556 काश्तकारों को अनिवार्य रूप से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) दो हफ्ते में उपलब्ध कराने होंगे। इन किसानों ने फरवरी में न्याय पंचायत स्तर पर लगे शिविर में केसीसी के लिए आवेदन किया था, मगर अभी तक उन्हें केसीसी नहीं मिल सके। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बैंकों को ये निर्देश दिए हैं। बस इसके लिए इन किसानों को राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जारी प्रमाणपत्र बैंकों को उपलब्ध कराना होगा। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती का कहना है कि फरवरी में लगे शिविर में 10099 किसानों ने केसीसी के लिए आवेदन किया था, लेकिन इनमें से सिर्फ 1543 लोगों को ही बैंकों ने केसीसी जारी किए थे। वैसे जिले में 32257 काश्तकारों में से अभी सिर्फ 17242 के ही केसीसी बने हैं। बता दें कि केसीसी किसानों के लिए कम ब्याज में कर्ज लेने का बेहतरीन तरीका है। लीड बैंक प्रबंधक एके जोशी ने कहा कि किसान द्वारा प्रमाणपत्र जमा कराने पर तय समय के भीतर बैंक केसीसी जारी कर देंगे। 
विज्ञापन
::इनसेट:: 13594 को मिली कृषि सम्मान निधि की रकम ::  चंपावत :: जिले में 13594 काश्तकारों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि की पांचवीं किस्त के रूप में दो हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि जिले के 32701 पंजीकृत काश्तकार में से बकाया के खातों में भी जल्द ही ये रकम स्थानांतरित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed