{"_id":"660c38b70b02383ea105ea9f","slug":"kanpur-devotee-dies-under-suspicious-circumstances-in-train-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102668-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कानपुर के श्रद्धालु की ट्रेन में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कानपुर के श्रद्धालु की ट्रेन में संदिग्ध हालात में मौत
Tue, 02 Apr 2024 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ट्रेन में बैठे एक श्रद्धालु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कानपुर (यूपी) के ददिखा निवासी मृतक अपने दो साथियों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहा था।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे कासगंज के लिए ट्रेन प्लेटफार्म पर लगी थी। इस बीच ट्रेन में आकर बैठे कानपुर के तहसील बिल्होरी, ग्राम ददिखा निवासी अतुल कुमार (26) पुत्र उमेश चंद्र की हालत बिगड़ गई। उनके साथी कानपुर के राेहित कुमार और राजू ने उन्हें ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसएसआई बीएस बिष्ट ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।
शाम को मैनपुरी से रिश्तेदार राम प्रकाश श्रीवास्तव और आलोक श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे। मृतक के साथियों ने बताया कि सोमवार की सुबह छह बजे वे लोग टनकपुर पहुंचे और 11 बजे मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद रात को सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहीं रातभर स्टेशन पर ही रुके। सुबह कासगंज का टिकट काटकर ट्रेन में बैठे। उन्होंने बताया कि अतुल काम के सीजन में ट्रैक्टर चलाता था और उसके परिवार में तीन भाई और तीन बहनें हैं। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। इधर पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।