फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kanha Mohe Aeso Bniyo More ...

कान्हा मोहे ऐसे बनय्यो मोर... 

Fri, 14 Oct 2016 09:56 PM IST
Updated Fri, 14 Oct 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Kanha Mohe Aeso Bniyo More ...
कान्हा मोहे ऐसे बनय्यो मोर...  - फोटो : अमर उजाला

 तामली का पांच दिन का दशहरा महोत्सव संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल और विशिष्ट अतिथि लोहाघाट के ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने महोत्सव को लोक संस्कृति का वाहक बताते हुए इसके संवर्धन का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


इस मौके पर दल नायक मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में आंचल कला केंद्र हल्द्वानी की टीम ने दिलकश सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। ‘कान्हा मोहे ऐसे बनय्यो मोर’ और ‘पहाड़ छूटि ग्यो, पहाड़ छूटि ग्यो’ गीत पर खूब तालियां बजी। आशा नेगी द्वारा प्रस्तुत न्यौली कार्यक्रम से दर्शक मंत्रमुग्ध हुए।
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख पुरुषोत्तम जोशी, श्याम कार्की, विजय वर्मा, दान सिंह बोहरा, दीपक जोशी, रोहित जोशी, प्रहलाद सिंह, रघुवर सिंह, मदन पांडेय, देवेंद्र जोशी, प्रशांत जोशी, नवीन जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता किए गए सम्मानित 
तामली दशहरा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल और विशिष्ट अतिथि लोहाघाट के ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने विजेताओं को सम्मानित किया। जीके प्रतियोगिता में कमल राम, प्रीति, विपिन सिंह कुंवर, माध्यमिक वर्ग में लता जोशी, वीरेंद्र सिंह, राहुल जोशी, उच्चतर माध्यमिक वर्ग में गौरव पांडेय, नीरज जोशी, अंकित सिंह, 500 मीटर दौड़ में कुलदीप सिंह, नीरज कुमार, वीरेंद्र सिंह, बालिका वर्ग में प्रतिभा सामंत, शोभा महर, करिश्मा जोशी, एक हजार मीटर में संदीप कुमार, सुनील पांडेय, दीपक सिंह, बालिकाओं में राधा सौन, सोनी जोशी, प्रियंका विजयी रही। कुर्सी दौड़ में शोभा महर, शिवानी रैंसवाल, प्रतिभा सामंत, माध्यमिक वर्ग में कविता जोशी, ललिता, संगीता जोशी, मेहंदी प्रतियोगिता में सोनी जोशी, हिमानी वच रीता उरियाल क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहे।


लकी ड्रा में राजेश जोशी को मिली बाइक
लकी ड्रा प्रतियोगिता में चंपावत के राजेश जोशी (राधे) ने पहले पुरस्कार के रूप में बाइक जीती। चंपावत के दिनेश महराना ने दूसरा पुरस्कार एलईडी टीवी और तीसरा पुरस्कार रेफरिजरेटर फरुर्खाबाद के गगनदीप यादव ने जीता। आशीष और कृष्णा स्वीट के गिरीश तिवारी ने सिलाई मशीन, नेपाल के बसंत पार्की और लोहाघाट एमसी जोशी ने जूसर मिक्सर जीता। चंपावत के हेमंत वर्मा और बचकोट के नीरज राम का मोबाइल निकला। तामली के  थानेदार जनार्दन भट्ट और एसबीआई मंच के प्रबंधक ज्ञान सिंह भंडारी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed