{"_id":"7202e6565711ae9b6d56077900bf5575","slug":"kamal-rawat-student-president-made-champawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल रावत बने चंपावत छात्रसंघ अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल रावत बने चंपावत छात्रसंघ अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल सिंह रावत चंपावत राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने सीधे मुकाबले में अभिषेक गंगोला को 102 वोटों से हराया। चुनाव नतीजों के ऐलान के बाद शपथ ग्रहण हुआ। अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
सुबह 9.30 से अपरान्ह दो बजे तक मतदान हुआ। वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से निपटी। कॉलेज के चुनाव प्रभारी डा.बीपी ओली ने बताया कि 571 वोटरों में से 510 ने मतदान किया, जिसमें कमल सिंह रावत को 302 और अभिषेक गंगोला को 200 वोट मिले, जबकि 8 वोट अवैध पाए गए। प्राचार्य डा.सीडी सूंठा ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। कोतवाल देवेंद्र सिंह दिगारी के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
निर्विरोध जीते प्रत्याशियों ने भी शपथ ली
इस बार छात्रसंघ के छह पदों पर चुनाव की नौबत नहीं आई। उपाध्यक्ष पद पर नेहा महर, छात्रा उपाध्यक्ष ज्योति बोहरा, महासचिव पद पर कमल किशोर, संयुक्त सचिव राकेश चंद्र, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए संजीव रैंसवाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शनिवार को उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को छोड़कर शेष पदाधिकारियों ने भी शपथ ली।
विज्ञापन