फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kaliyug is only named Adhara, Sumir Sumir Nar Utrahi Para

Champawat News: कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिर सुमिर नर उतरहि पारा

Mon, 03 Jul 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 03 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kaliyug is only named Adhara, Sumir Sumir Nar Utrahi Para
लोहाघाट के बिशुंग में ​शिव पुराण कथा के समापन पर हवन यज्ञ में आहुति देते लोग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बिशुंग के ढेरनाथ बाबा मंदिर में चल रही संगीतमय शिव महापुराण कथा हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ संपन्न हो गई। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार को पुरोहित गोपाल दत्त मुरारी, कृष्णानंद मुरारी और रघुवर मुरारी ने पूजा अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन

कथावाचक योगी शैलेंद्र नाथ ने कहा कि हवन करने से प्राकृतिक वातावरण में शुद्धता के साथ-साथ आंतरिक अवगुण भी दूर होते हैं। उन्होंने कहा, कलियुग केवल नाम अधारा सुमिर सुमिर नर उतरहि पारा। कलियुग में जीवन के सभी पापों से मुक्ति का एक मात्र आधार भगवान की भक्ति ही है। भगवान का नाम स्मरण करने से ही भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। हवन में श्याम सिंह, राजेंद्र सिंह, कैलाश सिंह,दान सिंह, गिरीश सिंह, उत्तम सिंह, दरवान सिंह, अर्जुन सिंह, मथुरा दत्त ने आहुतियां दीं। आयोजक योगी बाबा भक्ताई नाथ ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान अजय सिंह, रोहन सिंह बिष्ट, विनोद सिंह, दीपक सिंह, विवेक सिंह, विशाल सिंह, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed