फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kalash Yatra taken out with drums

ढोल नगाड़ों के साथ निकाली कलश यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with drums
टनकपुर बूमघाट से शारदा नदी का पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकालती महिलाऐं। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। गैंडाख्याली पूर्णागिरि मार्ग पर ग्रामीणों ने श्रीराम मंदिर का निर्माण किया है। श्रीराम दरबार में मूर्तियां स्थापित करने के लिए मंगलवार को महिलाओं ने बूम स्नानघाट से शारदा का पवित्र जल लेकर ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली। इससे पूर्व राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की मूर्तियों को स्नान कराया गया।
विज्ञापन

कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने प्रतिभाग किया। पंडित दीपक पांडे और पंडित भुवन पांडे ने विधि विधान के साथ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। बताया कि बुधवार को हवन यज्ञ के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसके बाद अखंड रामायण का पाठ होगा। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। वहां यजमान शंकर सिंह सामंत, दिनेश भट्ट, देबू सामंत, हयात सिंह, त्रिलोक सिंह, नारायण सिंह, ग्रामप्रधान निर्मला सामंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed