फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kailash offered to leave seat for Chief Minister Tirath

मुख्यमंत्री तीरथ के लिए सीट छोड़ने की कैलाश की पेशकश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kailash offered to leave seat for Chief Minister Tirath
चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चंपावत विधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ने का न्यौता दिया है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रावत के लिए सीट खाली करना उनके लिए गर्व की बात होगी। इसके लिए वह होली बाद बाकायदा मुलाकात करके मुख्यमंत्री से यहां से लड़ने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को चंपावत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की रैली की कामयाबी के बाद विधायक गहतोड़ी ने ये पेशकश की है। उन्होंने कहा कि इस साल जून तक बारहमासी सड़क का काम पूरा हो जाएगा। टनकपुर बड़ी रेल लाइन सहित चंपावत क्षेत्र में विकास के कई बड़े काम हुए हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां से 17 हजार से अधिक मतों से जीत मिली थी, जो प्रदेश में तीसरे नंबर की सबसे अधिक अंतर से विजयी सीट रही। बता दें कि 2014 में मुख्यमंत्री रहते हरीश रावत ने चंपावत जिले के पड़ोसी जिले पिथौरागढ़ की धारचूला सीट से उप चुनाव लड़ा था, तब हरीश धामी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed